1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू-कश्‍मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, आम लोगों ने किया पथराव

जम्‍मू-कश्‍मीर: बडगाम में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ में 2 आतंकी ढेर, आम लोगों ने किया पथराव

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 01, 2018 07:07 am IST,  Updated : Nov 01, 2018 10:28 am IST

जम्मू कश्मीर में गुरुवार सुबह एक बार फिर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

जम्‍मू कश्‍मीर - India TV Hindi
जम्‍मू कश्‍मीर 

जम्‍मू कश्‍मीर में गुरुवार सुबह एक बार फिर से सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच जारी मुठभेड़ खत्‍म हो गई है। सेना और जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस के इस जॉइंट ऑपरेशन में सुरक्षाबलों की फायरिंग में 2 आतंकी ढेर हो गए हैं। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बडगाम के जागू अरिजल इलाके में सुरक्षा बलों को आतंकवादियों के छिपे होने की खबर मिली थी। जिसके बाद से दोनों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई। इस बीच दोनों आतंकवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस बीच सेना के सर्च ऑपरेशन के दौरान स्‍थानीय लोगों की ओर से पथराव की भी खबर मिली है। बडगाम में मोबाइल और इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

आज सुबह सुरक्षाबलों को एक घर में 2 से तीन आतंकी छिपे होने की खबर मिली थी। सुरक्षाबलों द्वारा मौके पर जाकर जांच शुरू की तो दूसरी ओर से फायरिंग शुरू हो गई। ऑपरेेेशन में 2 आतंकवादियों को मार गिराया गया है। वहीं 1 आतंकी के अभी भी छिपे होने की खबर है। आतंकी की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। 

बडगाम मुठभेड़ के बाद 53 राजस्‍थान राइफल्‍स के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एके नायर ने कहा कि इस कार्यवाही में 2 आतंकी मारे गए हैं। हम कई दिनों से इनकी तलाश में थे। इन लोगों पर आगामी पंचायत चुनावों में गड़बड़ी फैलाने का अंदेशा था। सुरक्षा बलों ने इन लोगों से दो एके47 और एक पिस्‍तौल बरामद हुई है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत