1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. छत्तीसगढ: बस्तर के जंगलों मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सीआरपीएफ के चार जवान घायल

छत्तीसगढ: बस्तर के जंगलों मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, सीआरपीएफ के चार जवान घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 10, 2020 01:48 pm IST,  Updated : Feb 10, 2020 01:48 pm IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सोमवार को मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के चार जवान घायल हो गए।

Encounter - India TV Hindi
Encounter  Image Source : PTI/FILE

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सोमवार को मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की कोबरा बटालियन के चार जवान घायल हो गए। 

अधिकारी ने बताया कि बस्तर संभाग के बीजापुर और सुकमा जिलों की सीमा पर स्थित इरापल्ली गांव में सुबह करीब साढ़े 10 बजे उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब सुरक्षा बल एक नक्सल रोधी अभियान चला रहे थे। 

सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया और मौके से एक हथियार बरामद हुआ है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ सीआरपीएफ की विशिष्ट इकाई कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के चार जवान भी मुठभेड़ में घायल हो गए। ’’ उन्होंने बताया कि इलाके में अभियान अब भी जारी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत