1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: कुलगाम में एनकाउंटर , सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी नागरिक 'वाहिद' सहित तीन आतंकी किए ढेर

जम्मू कश्मीर: कुलगाम में एनकाउंटर , सुरक्षाबलों ने पाकिस्तानी नागरिक 'वाहिद' सहित तीन आतंकी किए ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 17, 2020 07:15 am IST,  Updated : Jul 17, 2020 12:31 pm IST

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार सुबह एक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया।

Kulgam Encounter- India TV Hindi
Kulgam Encounter Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार सुबह एक सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर शुरू हो गया। इस बीच खबर मिली है कि सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है। इस एन्काउंटर में 3 जवानों के घायल होने की खबर है। जम्मू कश्मीर के आईजी विजय कुमार ने बताया कि इस एनकाउंटर में मारे गए आतंकियों में पाकिस्तानी नागरिक वाहिद भी शामिल था। इसकी सुरक्षाबलों को डेढ़ साल से तलाश थी। बताया जा रहा है कि यह एनकाउंटर कुलागम के नगनाड—चिमर क्षेत्र में शुरू हुआ। आज सुबह आतंकियों के छिपे होने की सूचना पर जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त दस्ते ने तलाशी अभियान शुरू किया। 

जम्मू कश्मीर के डीजीपी दिलबाग सिंह ने बताया कि मारे गए आतंकी जैश ए मोहम्मद से संबंधित हैं। इसमें एक टॉप कमांडर भी शामिल है। यह आतंकी आईईडी एक्सपर्ट है। इसे पाकिस्तान में बैठे अपने हैंडलर्स से निर्देश मिल रहे थे। यह कमांडर सेना के खिलाफ कई हमलों में भी शामिल रहा है। पिछले 3 से 4 एनकाउंटर में यह किसी प्रकार बच कर निकलने में कामयाब रहा था। डीजीपी ने बताया कि इस एनकाउंटर में 3 जवान भी घायल हुए हैं। इन्हें आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत