1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर: त्राल में हुए एन्काउंटर में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

जम्मू कश्मीर: त्राल में हुए एन्काउंटर में तीन आतंकी ढेर, सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 19, 2020 06:53 am IST,  Updated : Feb 19, 2020 08:59 am IST

जम्मू कश्मीर के त्राल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक एन्काउंटर में पुलिस ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है।

encounter - India TV Hindi
encounter  Image Source :

जम्मू कश्मीर के त्राल में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यहां एक एन्काउंटर में पुलिस ने तीन आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल इन आतंकियों की पहचान नहीं हुई है। एन्काउंटर के बाद इलाके को पुलिस ने घेर लिया है और सर्च आॅपरेशन शुरू कर दिया है। 

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार देर रात सुरक्षा बलों ने पुलवामा जिले के त्राल इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए। घटना की विस्तृत जानकारी मिलना अभी बाकी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत