1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों ने सेना के जवानों पर फेंका ग्रेनेड

जम्मू-कश्मीर: अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, आतंकियों ने सेना के जवानों पर फेंका ग्रेनेड

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 25, 2018 06:18 am IST,  Updated : Jul 25, 2018 11:16 am IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में भारतीय सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेढ़ जारी है। सुरक्षाबलों ने कुछ आतंकियों को घेर लिया है।

anantnag- India TV Hindi
anantnag

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के अनंतनाग जिले में बुधवार को सुरक्षाबलों और आतकंवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों ने बुधवार तड़के अनंतनाग के कोटवाल मोहल्ला को घेर लिया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, "जैसे ही क्षेत्र को चारों ओर से घेर लिया गया। आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी करनी शुरू कर दी। छिपे हुए आतंकवादियों पर हमला करने से पहले नागरिकों को स्थान से सुरक्षित निकाला गया।" रिपोर्टों का कहना है इसके बाद क्षेत्र में गोलीबारी शुरू हो गई। अनंतनाग जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत