1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. झारखंड: दुमका में मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 4 घायल

झारखंड: दुमका में मुठभेड़ के दौरान 5 नक्सली ढेर, 1 जवान शहीद, 4 घायल

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2019 08:51 am IST,  Updated : Jun 02, 2019 10:26 am IST

झारखंड के दुमका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 5 नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीं, 1 जवान शहीद हो गया और 4 अन्य जवान घायल हो गए।

Encounter with Naxals in Dumka of Jharkhand- India TV Hindi
Encounter with Naxals in Dumka of Jharkhand Image Source : ANI

दुमका: झारखंड के दुमका में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान 5 नक्सलियों को मार गिराया गया। वहीं, 1 जवान शहीद हो गया और 4 अन्य जवान घायल हो गए। पहले जानकारी मिली थी कि 4 से 5 नक्सिलियों को भी गोली लगी है लेकिन बाद में पांच नक्सलियों के मारे जाने की खबर आई। ​पुलिस अधीक्षक वाई एस रमेश ने बताया कि रविवार तड़के एसएसबी के जवाब जंगलों में खोज अभियान चला रहे थे। उसी दौरान तड़के करीब साढ़े तीन बजे माओवादियों ने जवानों पर गोलीबारी कर दी।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। रमेश ने बताया कि मुठभेड़ में एसएसबी जवान नीरज छेत्री शहीद हो गए जबकि राजेश कुमार राय, सोनू कुमार, सतीश गुज्जर और करण कुमार जख्मी हो गए। अधिकारी ने बताया कि राय को इलाज के लिए विमान के जरिए रांची ले जाया गया है। वहीं अन्य जवानों को दुमका सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत