1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय का समन हुआ जारी

रॉबर्ट वाड्रा को जमीन सौदे के मामले में प्रवर्तन निदेशालय का समन हुआ जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Nov 30, 2018 12:58 pm IST,  Updated : Nov 30, 2018 04:31 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा को जमीन सौदे के मामले में समन जारी किया है।

Enforcement Directorate has summoned Robert Vadra in the land deal case- India TV Hindi
Enforcement Directorate has summoned Robert Vadra in the land deal case

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ड वाड्रा को जमीन सौदे के मामले में समन जारी किया है। प्रवर्तन निदेशालय ने सितंबर, 2015 में राजस्थान के बीकानेर में जमीन सौदे के मामले पर केस दर्ज किया था। निदेशायल राजस्थान के बीकानेर में 360 एकड़ भूमि सौदे की जांच कर रहा है। रॉबर्ड वाड्रा ने संबधित भूमि को बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में खरीदा था, लेकिन बाद में बेच दिया। राज्य सरकार इस भूमि सौदे को पहले हि निरस्त कर चुकी है, आरोप है कि भूमि गलत तरीके से निक्षी क्षेत्र को दी गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत