Monday, February 23, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जरूरी बदलाव के बिना फिल्म ‘पद्मावती’ रिलीज न हो, वसुंधरा राजे ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

जरूरी बदलाव के बिना फिल्म ‘पद्मावती’ रिलीज न हो, वसुंधरा राजे ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

Edited by: IndiaTV Hindi Desk Published : Nov 18, 2017 11:11 pm IST, Updated : Nov 18, 2017 11:11 pm IST

राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को चिट्ठी लिखकर आग्रह किया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म तबतक रिलीज न हो जब तक इसमें जरूरी बदलाव नहीं किए जाएं ताकि किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

Vasundhra raje- India TV Hindi
Vasundhra raje

जयपुर: राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी को चिट्ठी लिखकर आग्रह किया है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म तबतक रिलीज न हो जब तक इसमें जरूरी बदलाव नहीं किए जाएं ताकि किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचे।

उन्होंने चिट्ठी में लिखा है कि इस संबंध में सेंसर बोर्ड को फिल्म को सर्टिफिकेट देने से पहले इसके सभी संभावित नतीजों पर विचार करना चाहिए। वसुंधरा ने इस चिट्टी में मांग की है कि एक कमेटी गठित की जाए जो इस फिल्म की कहानी पर विस्तार से विचार-विमर्श करे और जरूरी परिवर्तन किए जाएं ताकि किसी भी समाज की भावनाएं आहत न हों।

वसुंधरा राज ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को अपनी समझ के मुताबिक फिल्म बनाने का अधिकार है लेकिन कानून-व्यवस्था नैतिकता और नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की हालत में मौलिक अधिकारों पर तर्क के आधार पर नियंत्रण रखने का प्रावधान भारत के संविधान में है। इसलिए पद्मावती फिल्म की रिलीज पर पुनर्विचार किया जाए।

मेवाड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से आज भेंटकर फिल्म ‘पद्मावती’ को लेकर केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री को पत्र लिखने के लिए उनका आभार जताया है। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement