1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सीएए के विरोध में हिंसा: आज भी बंद रहेंगे जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन

सीएए के विरोध में हिंसा: आज भी बंद रहेंगे जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2020 07:20 am IST,  Updated : Feb 24, 2020 07:20 am IST

दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने ट्वीट कर बताया कि जाफराबाद और मौजपुर—बाबरपुर मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही आज भी ठप रहेगी।

Delhi Metro- India TV Hindi
Delhi Metro

सीएए के विरोध में रविवार को जाफराबाद और मौजपुर में हुई हिंसा के बाद सोमवार को भी इलाके में तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस बीच दिल्ली मेट्रो प्रबंधन ने ट्वीट कर बताया कि जाफराबाद और मौजपुर—बाबरपुर मेट्रो स्टेशन पर आवाजाही आज भी ठप रहेगी। इस दौरान इन पिंक लाइन के इन दोनों स्टेशनों पर ट्रेनें नहीं रुकेंगी और मेट्रो स्टेशन के गेट भी बंद रहेंगे। बता दें​ कि रविवार को इलाके में हुए पथराव के बाद मेट्रो प्रशासन इन दोनों स्टेशनों को बंद कर दिया था।

गौरतलब है कि उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में CAA विरोधी और समर्थक समूहों के बीच रविवार को झड़प हो गई थी। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों के सड़क बाधित करने के बाद से यहां तनाव व्याप्त है। जाफराबाद से सटे मौजपुर में दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी।

इससे पहले शनिवार रात अधिकतर महिलाओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट सीलमपुर, मौजपुर और यमुना विहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया था। प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा, जिसके चलते जाफराबाद स्टेशन के द्वार बंद कर दिये गए। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत