1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आज जिस गति से टीकाकरण हुआ, हर भारतीय गर्व महसूस करेगा: मोदी

आज जिस गति से टीकाकरण हुआ, हर भारतीय गर्व महसूस करेगा: मोदी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 17, 2021 09:35 pm IST,  Updated : Sep 17, 2021 09:35 pm IST

मांडविया ने गुरुवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए। 

Every Indian would be proud of today’s record vaccination numbers: Modi- India TV Hindi
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश ने कोरोना टीकाकरण के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। Image Source : PTI

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर देश ने कोरोना टीकाकरण के पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। आज 2 करोड़ से ज्यादा लोगों को टीका लगाया गया। एक दिन में कभी भी न भारत में और न ही दुनिया के किसी और देश में इतनी ज्यादा संख्या में टीका दिया गया है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि आज जिस गति से टीकाकरण हुआ उस पर हर भारतीय को गर्व है।

बता दें कि, देश में 6 सितंबर, 31 अगस्त, 27 अगस्त को एक करोड़ से अधिक खुराकें दी गई थीं। मांडविया ने गुरुवार को कहा था कि जिन्होंने टीके की खुराक नहीं ली है, ऐसे अपनों को, परिजनों को और समाज के सभी तबकों को शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर टीका लगवाकर, उनको जन्मदिन का उपहार दिया जाए। 

मंत्रालय के मुताबिक भारत को टीकाकरण के 10 करोड़ आंकड़े तक पहुंचने में 85 दिन लगे। इसके बाद अगले 45 दिन में 20 करोड़ तथा इसके 29 दिन बाद 30 करोड़ के आंकड़े पर देश पहुंचा था। वहीं 30 करोड़ से 40 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने में 24 दिन लगे और इसके 20 दिन बाद छह अगस्त को 50 करोड़ के आंकड़े पर पहुंच गए। इसके 19 दिन बाद देश ने 60 करोड़ आंकड़े का तथा इसके महज 13 दिनों बाद 60 करोड़ आंकड़े का लक्ष्य हासिल किया। मंत्रालय के मुताबिक 13 सितंबर को 75 करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य हासिल हुआ। 

ये भी पढ़ें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत