1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रोशन बेग IMA पोंजी घोटाले में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री रोशन बेग IMA पोंजी घोटाले में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Nov 22, 2020 08:43 pm IST,  Updated : Nov 22, 2020 08:50 pm IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और एमएलए रोशन बेग को IMA पोंजी घोटाले मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। रोशन बेग को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री IMA पोंजी घोटाले में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए- India TV Hindi
कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री IMA पोंजी घोटाले में गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए Image Source : FILE

बेंगलुरु: सीबीआई ने करोड़ों रुपये के आई-मॉनेटरी एडवायजरी (आईएमए) पोंजी घोटाला मामले में रविवार को यहां कर्नाटक के पूर्व मंत्री आर रोशन बेग को गिरफ्तार कर लिया। एजेंसी के सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बेग को रविवार सुबह सीबीआई कार्यालय में पेश होने के लिये कहा गया था और ''ठोस सबूतों के आधार पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।'' बेग कांग्रेस विधायक थे, जिन्हें अयोग्य करार दिया गया था। 

सूत्रों ने कहा कि शिवाजी नगर से पूर्व विधायक बेग को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कर्नाटक स्थित आईएमए और इसके समूह की कंपनियों द्वारा चलाई जा रही करोड़ों रुपये की पोंजी स्कीम में कथित रूप से निवेश के इस्लामिक तरीकों का इस्तेमाल कर ऊंचे रिटर्न देने का वादा करके लाखों लोगों को ठगा गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत