नई दिल्ली: 1947 में भारत के विभाजन के बाद लाखों में लोग पाकिस्तान चले गए थे। इनमें नामी साहित्यकार, फ़नकार, संगीतकार भी सामिल थे जो आगे पीछे पाकिस्तान चले गए थे। लेकिन जब पाकिस्तान में उन पर ज़ुल्म होने लगे और सौतेला व्यवहार बर्दाश्त के बाहर हो गया तो काफी लोग वापस भारत लौट आए। हम यहां ऐसी पांच शख़सियतों के बारे में बता रहे हैं जिनका पाकिस्तान से मोहभंग हुआ था।

बेगम पारा
बेगम पारा 40 और 50 के दशक के फ़िल्म अभिनेत्री थी जो अपनी बिंदास लाइफ स्टाइल के बारे में मशहूर थी। वो उस ज़माने में खुलेआम सिगरेट और शराब पीती थी जब इसे औरतों के लिये टैबू माना जाता था। पति नासिर ख़ान जो दिलीप कुमार के भाई थे, की मृत्यु के बाद बेगम पारा 1975 में पाकिस्तान चली गई थी लेकिन दो साल के बाद ही वहां हो रहे अन्याय की वजह से वापस भारत आ गईं। बेगम पारा आख़िरी बार 2007 में संजय लीली भंसाली की फ़िल्म सावरिया में देखी गई थी। 2008 में उनका निधन हो गया।