1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरियाणा: प्रतिबंध के बावजूद लगातार धान की पुराली जला रहे हैं किसान

हरियाणा: प्रतिबंध के बावजूद लगातार धान की पुराली जला रहे हैं किसान

 Written By: Sunil Kumar
 Published : Nov 18, 2016 05:02 pm IST,  Updated : Nov 18, 2016 05:02 pm IST

हरियाणा में किसानों को प्रशासन और सरकार की धान की पुराली नहीं जलाने की अपील का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। रोहतक में किसानों को प्रशासन का कोई डर नहीं है, और वे अपने खेतों में धान की पुराली को सरेआम जला रहे है।

Crop Burning | AP File Photo- India TV Hindi
Crop Burning | AP File Photo

रोहतक: हरियाणा में किसानों को प्रशासन और सरकार की धान की पुराली नहीं जलाने की अपील का कोई असर नहीं दिखाई दे रहा है। रोहतक में किसानों को प्रशासन का कोई डर नहीं है, और वे अपने खेतों में धान की पुराली को सरेआम जला रहे है। किसान धान की पुराली जलाने में मस्त हैं वहीँ प्रशासन पस्त नजर आ रहा है। रोहतक में अभी तक किसी भी किसान पर जुर्माना या कोई भी मामला दर्ज नहीं किया है।

देश-दुनिया की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

2500 जुर्माना लग सकता है इसके बावजूद भी पुराली का जलाना जारी

पिछले दिनों दिल्ली और एनसीआर में दीवाली के बम पटाखों और किसानों द्वारा धान की पुराली जलाए जाने से हुए भयानक प्रदूषण की स्थिति बन गई थी, जबकि हरियाणा सरकार ने पुराली को जलाने पर प्रतिबंध लगाया हुआ है। जिसमें कोई किसान धान की पुराली जलाता है उस पर प्रति एकड़ 2500 रुपये का जुर्माना लग सकता है और पुलिस मामला दर्ज कर सकती है। लेकिन फिर भी किसान प्रतिबंध के बावजूद भी धान की पुराली लगातार जला रहे है।

क्या कहते हैं किसान
रोहतक में  धान की पुराली जला रहे किसानों से बातचीत करने का प्रयास किया गया तो तो कई किसानों ने कैमरे पर  बात करने से मना कर दिया। जब धान की पुराली जला रहे एक किसान से बात की तो उसने बताया कि सब पुराली जला रहे है उसने जलाई तो क्या हो गया। जब उससे पूछा की पुराली जलाने पर प्रतिबंध है और इससे प्रदूषण फैलता है। उसने कहा उसे नहीं पता कि पुराली नहीं जलानी है। उसने बताया कि उसने 3 एकड़ की धान की  पुराली ही जलाई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत