1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. BJP के पूर्व मंत्री सहित कई नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, भारी पुलिस बल तैनात

BJP के पूर्व मंत्री सहित कई नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, भारी पुलिस बल तैनात

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 05, 2021 03:57 pm IST,  Updated : Nov 05, 2021 03:57 pm IST

किलोई गांव स्थित मंदिर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भाजपा नेता मनीष ग्रोवर को मंदिर से निकालने के लिए सोनीपत से भी पुलिस पहुंची है। किसान चाहते हैं कि बीजेपी नेता मनीष ग्रोवर उनसे माफी मांगें, वह इसी मांग पर अड़े हुए है

BJP के पूर्व मंत्री सहित कई नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, भारी पुलिस बल तैनात- India TV Hindi
BJP के पूर्व मंत्री सहित कई नेताओं को किसानों ने मंदिर में बनाया बंधक, भारी पुलिस बल तैनात Image Source : INDIA TV

रोहतक (हरियाणा): रोहतक जिले के गांव किलोई में किसानों द्वारा पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री और भाजपा नेता मनीष ग्रोवर सहित कई BJP नेताओं को बंधक बनाए जाने का मामला और ज्यादा गंभीर होता जा रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है लेकिन किसान बंधक बनाए गए नेताओं को छोड़ने के लिए बिल्कुल राजी नहीं हैं।

दरअसल, बंधक बनाए गए सभी भाजपा नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ के कार्यक्रम को लाइव देखने के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां किसानों ने केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानूनों के विरोध में नेताओं को बंधक बना लिया। मौके पर तनाव को देखते हुए अन्य जिलों से पुलिस फोर्स बुलाई गई है।

किलोई गांव स्थित मंदिर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। भाजपा नेता मनीष ग्रोवर को मंदिर से निकालने के लिए सोनीपत से भी पुलिस पहुंची है। किसान चाहते हैं कि बीजेपी नेता मनीष ग्रोवर उनसे माफी मांगें, वह इसी मांग पर अड़े हुए है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत