1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आखिरी लोकेशन, आखिरी कॉल और सिर्फ 'हैलो', क्या है फैशन डिजायनर की मिसिंग मिस्ट्री ?

आखिरी लोकेशन, आखिरी कॉल और सिर्फ 'हैलो', क्या है फैशन डिजायनर की मिसिंग मिस्ट्री ?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 02, 2016 06:04 pm IST,  Updated : Mar 02, 2016 06:13 pm IST

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा से एक फैशन डिजाइनर लापता हुए 2 दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शिप्रा मलिक नाम की फैशन डिजाइनर नोएडा से चांदनी चौक जा रही

fashion designer- India TV Hindi
fashion designer

नोएडा: दिल्ली से सटे नोएडा से एक फैशन डिजाइनर लापता हुए 2 दिन हो गए लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है। शिप्रा मलिक नाम की फैशन डिजाइनर नोएडा से चांदनी चौक जा रही थी लेकिन बीच रास्ते में ही लापता हो गई। मोबाइल का आखिरी लोकेशन दिल्ली के लाजपत नगर में मिला लेकिन शिप्रा कहां है यह गुमशुदगी के 2 दिन बाद भी पता नहीं चल पाया है।

नोएडा से लापता, दिल्ली में आखिरी लोकेशन

2 दिन बीत गए है और दिल्ली से लेकर नोएडा तक पुलिसवालों की नींद उड़ी हुई है लेकिन नोएडा की फैशन डिजाइनर शिप्रा मलिक का अब तक कोई अता-पता नहीं है। पति थाने का चक्कर लगा रहा है, सवा-साल का बेटा बार-बार पूछ रहा है मेरी मम्मा कहां है लेकिन मम्मा का घर आना तो दूर पुलिस को लोकेशन तक नहीं मिल पा रही।

car
car

29 फरवरी को दोपहर 1 बजे के करीब शिप्रा मलिक नोएडा के सेक्टर-37 के अपने घर से निकली थी। दिल्ली के चांदनी चौक में शिप्रा की बुटिक की दुकान है। घर से शिप्रा यही कहकर निकली थी कि वो चांदनी चौक जा रही है। 15 मिनट बाद रास्ते में पास के ही ब्रह्मपुत्र मार्केट में पति से मुलाकात भी हुई इसी वजह से सब निश्चिंत हो गए क्योंकि शिप्रा रोज चांदनी चौक जाती थी। लेकिन किसी को जरा भी अंदाजा नहीं था कि शिप्रा गायब हो जाएगी। पति चेतन मलिक ने दोपहर साढ़े 3 बजे के करीब शिप्रा के मोबाइल नंबर पर कॉल किया तो फोन स्विच ऑफ था।

आगे की स्लाइड में पढ़िए क्या है फैशन डिजाइनर की मिसिंग मिस्ट्री?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत