
क्या है फैशन डिजायनर की मिसिंग मिस्ट्री ?
शाम 5 बजे के करीब शिप्रा की स्विफ्ट कार लावारिस हालत में सेक्टर-29 की एक सोसाइटी में मिली। कार की चाबी ड्राइविंग सीट के नीचे पड़ी थी और शीशा खुला था। देखकर लग रहा था किसी ने बड़े आराम से कार पार्क की है। कार मिलने के बाद घरवालों की चिंता और ज्यादा बढ़ गई क्योंकि शिप्रा से किसी की बात नहीं हो पा रही थी। घरवालों ने मायके में फोन लगाया। शिप्रा के मम्मी-पापा दिल्ली के पटेल नगर में ही रहते हैं। मायके से भी यही जवाब मिला शिप्रा से किसी की बात नहीं हुई।
CCTV से मिलेगा शिप्रा की गुमशुदगी का सुराग ?
जब सारे रिश्तेदारों से बातचीत हो गई तब शिप्रा के पति चेतन भागे-भागे सेक्टर-20 थाने गए। थाने में एफआईआर दर्ज हुई। गुमशुदगी का केस दर्ज करने के बाद नोएडा पुलिस ने शिप्रा की तलाश शुरू की और सबसे पहले सेक्टर-37 से लेकर सेक्टर-29 तक के रास्ते में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। कॉल डिटेल निकाली गई और नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। कॉल डिटेल के आधार पर दिल्ली पुलिस ने शिप्रा की आखिरी कॉल के बारे में खुलासा किया लेकिन इस कॉल का जिक्र आते ही शिप्रा की मिसिंग मिस्ट्री सुलझने की बजाए और ज्यादा उलझ गई।