1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. स्कूल जाने की जिद की तो पिता ने 3 बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला

स्कूल जाने की जिद की तो पिता ने 3 बच्चों को कुल्हाड़ी से काट डाला

 Written By: Bhasha
 Published : Feb 27, 2016 09:28 am IST,  Updated : Feb 27, 2016 09:28 am IST

उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में कथित रूप से स्कूल जाने की जिद करने पर एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी।

murder- India TV Hindi
murder

लखनउ: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में रोंगटे खड़े कर देने वाली एक वारदात में कथित रूप से स्कूल जाने की जिद करने पर एक व्यक्ति ने अपने तीन बच्चों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि इकौना थाना क्षेत्र के महदेहिया गांव में सुबह सियाराम मिश्र नामक व्यक्ति के बच्चे राजन :नौ:, शालिनी :छह: और मोहिनी :पांच: स्कूल जाने के लिये तैयार थे।

कथित रूप से अपनी पत्नी के मायके चले जाने से नाराज मिश्र ने अपने बच्चों को स्कूल जाने से रोका। उन्होंने बताया कि बच्चों के जिद करने पर तैश में आये मिश्र ने कुल्हाड़ी से काटकर तीनों बच्चों की हत्या कर दी और ट्रैक्टर पर सवार होकर भागने की कोशिश की। हालांकि ग्रामीणों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक मिश्र की पत्नी करीब एक हफ्ते पहले अपने सबसे छोटे बेटे को लेकर मायके चली गयी थी। रोजीरोटी का कोई पक्का जरिया नहीं होने की वजह से उसका अपनी पत्नी से झगड़ा भी होता था। कल वह उसे विदा कराने के लिये ससुराल गया था लेकिन पत्नी ने उसके साथ आने से मना कर दिया था। इसे लेकर वह बेहद नाराज था। बहरहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत