1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पंचकूला में 3 मासूमों की बेरहमी से हत्या, पिता के कहने पर चाचा ने मारी गोली

पंचकूला में 3 मासूमों की बेरहमी से हत्या, पिता के कहने पर चाचा ने मारी गोली

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2017 07:23 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 07:25 pm IST

हरियाणा में पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स इलाके से आज तीन नाबालिग भाई-बहनों के शव बरामद हुए जो 11 नवंबर को लापता हो गए थे...

children murder- India TV Hindi
children murder

पंचकूला: हरियाणा में पंचकूला जिले के मोरनी हिल्स इलाके से आज तीन नाबालिग भाई-बहनों के शव बरामद हुए जो 11 नवंबर को लापता हो गए थे। इसके बाद कथित तिहरी हत्या के मामले में बच्चों के चाचा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि हमें कुरुक्षेत्र जिले के सरसा गांव के रहने वाले समीर (11), सिमरन (8) और समर (4) के माता-पिता से शिकायत मिली थी कि बच्चे लापता हैं।

कुरुक्षेत्र के एसपी अभिषेक गर्ग ने कहा, ‘‘हम उनकी तलाश कर रहे थे। फिर हमें पता चला कि हत्या के पीछे कुछ परिजन हो सकते हैं। हमने बच्चों के शवों को बरामद कर लिया है।’’ उन्होंने बताया, ‘‘उनके शव पर गोली लगने के निशान हैं।’’

गर्ग ने बताया कि बच्चों के चाचा जगदीप मलिक को तिहरी हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है, वहीं उनके पिता सोनू मलिक से पूछताछ की जा रही है। एसपी ने कहा, ‘‘चाचा ने हमें बताया कि उसने बच्चों के पिता के कहने पर अपराध को अंजाम दिया। पिता के कथित तौर पर एक दूसरी महिला के साथ अवैध रिश्ते थे।’’

पुलिस के मुताबिक इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच चल रही है।

देखिए वीडियो-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत