1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुबंई में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 5600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, मुकदमें दर्ज

मुबंई में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 5600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, मुकदमें दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 14, 2020 07:40 pm IST,  Updated : Apr 14, 2020 07:40 pm IST

मुंबई में पुलिस ने 20 मार्च से लेकर अब तक 3,131 अपराध के मामले दर्ज किए जबकि लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर 5,600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

मुबंई में लॉकडाउन का...- India TV Hindi
मुबंई में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वाले 5600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई, मुकदमें दर्ज

मुंबई: मुंबई में पुलिस ने 20 मार्च से लेकर अब तक 3,131 अपराध के मामले दर्ज किए जबकि लॉकडाउन के दौरान निषेधाज्ञा आदेशों का कथित तौर पर उल्लंघन करने पर 5,600 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि 20 मार्च से 4,220 लोगों को धारा 188 (लोकसेवक द्वारा जारी आदेश की अवहेलना करना) के तहत गिरफ्तार किया गया लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि 1,130 से अधिक अपराधियों को अदालत के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस देने के बाद छोड़ दिया गया। अधिकारी ने कहा कि 3,131 अपराधों में से 2,271 मामले लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के संबंध में दर्ज किए गए जबकि 10 मामले पृथक वास उपायों की अवहेलना से संबंधित थे। वहीं, वाहनों के गैरकानूनी आवाजाही के मद्देनजर 629 मामले दर्ज किए गए।

उन्होंने बताया कि बाकी मामले लॉकडाउन के दौरान दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान खोले जाने से संबंधित थे। हालांकि, आपको बता दें कि इसके अतिरिक्त आज मुंबई के बांद्रा में स्टेशन पर भारी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ी। करीब 3000 की संख्या में लोग बांद्रा स्टेशन पर पहुंच गए।

इन लोगों को ऐसी अफवाह मिली थी के यहां से ट्रेन सर्विस फिर शुरु होगी इस कारण लोग हजारों की संख्या में वहां पहुंच गए। इन लोगों में ज्यादातर ऐसे थे जो दूसरे राज्यों से मुंबई में काम करते है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत