पश्चिम बंगाल: भाजपा नेता रूपा गांगुली पर हावड़ा पोलिंग बूथ के बाहर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) कार्यकर्ता को धक्का देने का आरोप है। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में चौथे चरण का मतदान हो रहा है। तीसरे चरण में हिंसा के बावजूद भारी मतदान हुआ था।