1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. JNU स्टूडेंट के खिलाफ FIR दर्ज, सेना और कश्मीर के खिलाफ किया था विवादित ट्वीट

JNU स्टूडेंट के खिलाफ FIR दर्ज, सेना और कश्मीर के खिलाफ किया था विवादित ट्वीट

 Reported By: Kumar Sonu
 Published : Jul 26, 2020 08:15 am IST,  Updated : Jul 26, 2020 08:15 am IST

दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां के एक छात्र पर देश विरोधी ट्वीट करने के चलते एफआईआर दर्ज की गई है।

JNU- India TV Hindi
JNU Image Source : FILE

दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां के एक छात्र पर देश विरोधी ट्वीट करने के चलते एफआईआर दर्ज की गई है। इस छात्र का नाम साजिद बिन सईद है। यह छात्र जेएनयू में रिसर्च स्कॉलर बताया जा रहा है। साजिद के खिलाफ दिल्ली के कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई गई है। साजिद पर आर्मी के खिलाफ और कश्मीर को लेकर विवादित ट्वीट करने का आरोप है। 

शिकायतकर्ता तजिंदर यादव ने साजिद के खिलाफ 8 जुलाई को इस ट्वीट के बारे में शिकायत की थी। तजिंदर यादव की शिकायत पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। बताया जा रहा है कि साजिद बिन सईद जेएनयू में कैंपस फ्रंट ऑफ इंडिया का प्रेजिडेंट भी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार साजिद के खिलाफ IPC के सेक्शन 153 A और 504 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। 

शरजील इमाम देशद्रोह के मामले में आरोपित

दिल्ली पुलिस ने जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के पूर्व छात्र शरजील इमाम को यहां की एक अदालत में देशद्रोह के मामले में आरोपित किया है। उस पर लोगों को कथित तौर पर ऐसी गतिविधियों में शामिल करने के लिए भड़काने का आरोप है जो देश की संप्रभुता एवं एकता के खिलाफ हैं। पुलिस ने इस वर्ष की शुरुआत में सीएए विरोधी दंगों से जुड़े एक मामले में अदालत में पेश आरोपपत्र में ये आरोप लगाए हैं। एजेंसी ने अंतिम रिपोर्ट दायर की जिसमें भादंसं की विभिन्न धाराएं शामिल हैं जैसे 124-ए (देशद्रोह), 153 (ए) (शत्रुता को बढ़ावा देना), 153-ए (शत्रुता को बढ़ावा देना, समुदायों के बीच घृणा फैलाना), 153-बी (राष्ट्रीय एकता के खिलाफ वक्तव्य) और 505 (अफवाह फैलाना)। उस पर अवैध गतिविधियां (निवारण) कानून के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

JNU