1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: CGO कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर

दिल्ली: CGO कॉम्पलेक्स में लगी भीषण आग, दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर

 Reported By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2019 09:44 am IST,  Updated : Mar 06, 2019 10:30 am IST

आग पांचवीं मजिल पर लगी हुई है और ऊपर की ओर बढ़ती हुई देखी जा सकती है, इस भवन में कुल 11 मंजिले हैं, जिस मंजिल पर आग लगी हुई है उसी पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय का कार्यालय भी है

Fire at CGO Complex New Delhi- India TV Hindi
Fire at CGO Complex New Delhi

नई दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में स्थित CGO कॉम्पलेक्स के दीन दयाल अंत्योदय भवन में बुधवार सुबह आग लगने की खबर आई, मिली जानकारी के मुताबिक आग भवन की पांचवीं मजिल पर लगी है और सुबह 8.24 बजे आग लगने के बारे में दमकल को कॉल की गई थी। आग पर काबू करने के लिए दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

आग पांचवीं मजिल पर लगी थी, भवन में कुल 11 मंजिले हैं, जिस मंजिल पर आग थी उसी पर सामाजिक न्याय एवं सशक्तिकरण मंत्रालय का कार्यालय भी है। दमकल विभाग की कोशिशों के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत