1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग पर घंटों बाद पाया गया काबू, दमकल की 50 गाड़ियां मौके पर

सूरत की टेक्सटाइल मार्केट में लगी भीषण आग पर घंटों बाद पाया गया काबू, दमकल की 50 गाड़ियां मौके पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2020 07:40 am IST,  Updated : Jan 21, 2020 10:44 am IST

सूरत के सरोली के कपड़ा बाजार में जबरदस्त आग लग गई है। यह आग कल रात से लगी हुई है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है।

Surat Fire- India TV Hindi
Surat Fire Image Source :

सूरत के सरोली के कपाड़ा बाजार में जबरदस्त आग लग गई है। यह आग कल रात से लगी हुई है। लेकिन अब तक आग पर काबू नहीं पाया गया है। दमकल की 50 गाड़ियां रात से आग बुझाने की कोशिश में लगी है। आग से अभी किसी हताहत के होने की कोई खबर नहीं है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरत में यह आग बहुमंजिला इमारत में लगी है। इसका नाम रघुवीर टेक्सटाइल मार्केट है। इस इमारत में कपड़े की कई दुकानें हैं। जिसके चलते आग फैलती जा रही है, और इसको बुझाने में काफी मुश्किलें पेश आ रही हैं। बताया जा रहा कि इस 10 मंजिला इमारत में आग से बड़ा नुकसान हुआ है। 

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि सरोली इलाके के बड़े कपड़ा बाजार रघुवीर कॉम्प्लेक्स में आग लगने से कई दुकानें जल कर खाक हो गईं। अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए शहर भर से दमकल की 60 गाड़ियां घटनास्थल पर हैं। आग लगने का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत