1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्‍ली: मोरी गेट की बस पार्किंग में लगी आग, दो वाहन आग में खाक

दिल्‍ली: मोरी गेट की बस पार्किंग में लगी आग, दो वाहन आग में खाक

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 22, 2018 12:28 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 01:07 pm IST

दिल्‍ली के व्‍यस्‍त इलाके मोरी गेट पर सोमवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को घटना स्‍‍थल पर रवाना कर दिया गया।

Mori Gate Delhi- India TV Hindi
Mori Gate Delhi Image Source : ANI

दिल्‍ली के व्‍यस्‍त इलाके मोरी गेट पर सोमवार दोपहर आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड को घटना स्‍‍थल पर रवाना कर दिया गया। दिल्ली अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। 

अधिकारी ने बताया कि सुबह साढ़े दस बजे आग लगने की सूचना मिली। घटनास्थल पर अग्निशमन के तीन वाहनों को भेजा गया। सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर आग पर काबू पा लिया गया। 

अधिकारी ने बताया कि तीस हजारी कोर्ट के पीछे मोरी गेट पार्किंग क्षेत्र में एक बस और एक कार आग की चपेट में आ गए। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत