रायगढ़: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में एक कंटेनर यार्ड में भीषण आग लग गई। जिसके बाद दमकल की 10 गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगीं। आग बेहद भीषण लगी है, लेकिन गनीमत ये रही कि किसी के हताहत होने की कोई की खबर नहीं है। ये आग शनिवार की रात रायगढ़ के उरण तालुका में कंटेनर यार्ड में लगी जिसने कुछ ही देर में भीषण रूप से लिया।
Related Stories
आग लगने की सूचना तुरंत ही दमकल विभाग को दे दी गई थी। लेकिन, आग बहुत ही जल्द भीषण हो गई। आग के काफी फैल जाने की वजह से देर रात तक मौके पर पहुंची दमकल की 10 गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पाईं थीं। हालांकि, अभी ये पता नहीं लग सका है कि आग किन वजहों से लगी है।