1. Hindi News
  2. महाराष्ट्र
  3. मुंबई
  4. मुम्बई के मुलुंड इलाके मैं झोपड़पट्टी मैं लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ी मौके पर

मुम्बई के मुलुंड इलाके मैं झोपड़पट्टी मैं लगी आग, फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ी मौके पर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 11, 2019 02:53 pm IST,  Updated : Feb 11, 2019 03:10 pm IST

मुंबई के व्यस्त इलाके मुलंड में स्थित एक बड़ी झोपड़पट्टी में सोमवार दोपहर आग लग गई। कुछ झुग्गियों से शुरू हुई आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया।

fire- India TV Hindi
fire

मुंबई के व्‍यस्‍त इलाके मुलंड में स्थित एक बड़ी झोपड़पट्टी में सोमवार दोपहर आग लग गई। कुछ झुग्गियों से शुरू हुई आग ने अचानक विकराल रूप ले लिया। फिलहाल फायर ब्रिगेड की 6 गाडि़यां आग बुझाने का प्रयास कर रही हैं। आग कैसे लगी इसका अभी तक कुछ पता नही चल पाया है।

पुलिस के अनुसार आग बुझाने का काम जारी है। पुलिवस और फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्‍थल पर मौजूद है और राहत एवं बचाव के काम में मदद कर रही है।

प्रत्‍यक्षदर्शियों के मुताबिक आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे दो गैस सिलेंडर में भी विस्‍फोट हो गया। जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। दमकल के मुताबिक आग को चारों तरफ से कवर कर लिया गया है आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है। अभी तक इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं मिली है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। mumbai से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें महाराष्ट्र