1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चंदन की मौत का बदला लेने के लिए जामिया में फायरिंग? आरोपी के कथित फेसबुक अकाउंट पर लिखी है जानकारी

चंदन की मौत का बदला लेने के लिए जामिया में फायरिंग? आरोपी के कथित फेसबुक अकाउंट पर लिखी है जानकारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 30, 2020 04:01 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 10:27 pm IST

जामिया विश्वविद्यालय में जिस लड़के के ऊपर फायरिंग का आरोप लगा है उसकी पहचान होने का दावा किया गया है और एक फेसबुक एकाउंट सामने आया है जिसको लेकर दावा किया गया है कि एकाउंट फायरिंग के आरोपी का ही है।

नई दिल्ली: जामिया विश्वविद्यालय में जिस लड़के के ऊपर फायरिंग का आरोप लगा है उसकी पहचान होने का दावा किया गया है और एक फेसबुक अकाउंट सामने आया है जिसको लेकर दावा किया गया है कि एकाउंट फायरिंग के आरोपी का ही है। फेसबुक अकाउंट पर 2 साल पहले तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन नाम के लड़के की हुई मौत का बदला लेने का दावा किया गया है। हालांकि इंडिया टीवी उसके फेसबुक अकाउंट की पुष्टि नहीं करता है।

बता दें कि दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से लेकर राजघाट तक CAA और NRC के विरोध में मार्च निकाला जा रहा था। एक तरफ प्रदर्शनकारी आगे बढ़ रहे थे तो दूसरी तरफ पूलिस बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए खड़ी थी लेकिन पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हाथ में पिस्टल लहराते हुए एक युवक आ गया और महज 25 सेकंड के अंदर पूरी तस्वीर बदल गई।

इस युवक ने फायरिंग करने से पहले फेसबुक लाइव भी किया था और कई पोस्ट भी डाले थे जिसमें उसने ''आजादी दे रहा हूं, शाहीन बाग.... खेल खत्म, मैं यहां अकेला हिंदू हूं, मेरे घर का ध्यान रखना, कोई हिन्दू मीडिया नहीं है यहां'' आदि लिखा था।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक फायरिंग करने वाला लड़का पहले लगभग 20-25 सेकेंड तक हवा में पिस्तौल (देसी कट्टा) को लहराता रहा और फिर उसने एक दूसरे लड़के पर गोली चला दी जिसमें गोली लगने वाला लड़का मामूली रूप से घायल हुआ।

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत