1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग, एक बदमाश को पकड़ा गया

अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग, एक बदमाश को पकड़ा गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 21, 2019 05:48 pm IST,  Updated : Feb 21, 2019 06:18 pm IST

अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग की खबर है, मौके से एक बदमाश को पकड़ा गया है, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है

Firing near Akshardham temple - India TV Hindi
Firing near Akshardham temple | दिल्ली की ताज़ा ख़बर: दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग, पुलिस एक शख्स को हिरासत में लिया

नई दिल्ली। दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर के पास फायरिंग की खबर है, मौके से एक बदमाश को पकड़ा गया है, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक अक्षरधाम मंदिर से सटे रिहायशी क्षेत्र पांडवनगर में लूट की वारदात के दौरान बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पकड़ लिया गया है। 

पुलिस के मुताबिक पांडव नगर के पास बदमाश लूट करके भाग रहे थे, पुलिस ने पीछा किया, बदमाश ने हवाई फायरिंग की, एक बदमाश पकड़ा गया। जिस रास्ते पर यह वारदात हुई वह रास्ता राष्ट्रीय राजमार्ग 24 के पास अक्षरधाम की तरफ जाता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत