1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरला ठकराल, एक परवाज़ आसमान में

सरला ठकराल, एक परवाज़ आसमान में

 Written By: IANS
 Published : May 14, 2015 10:37 am IST,  Updated : May 14, 2015 10:42 am IST

नई दिल्ली: सरला ठकराल का सपना बुलंदियों को छूने का था। उन्होंने सपना देखा, साकार किया और एक ऐसी परवाज़ भरी कि इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई। सरला ठकराल पहली भारतीय महिला

सरला ठकराल, एक परवाज़...- India TV Hindi
सरला ठकराल, एक परवाज़ आसमान में

नई दिल्ली: सरला ठकराल का सपना बुलंदियों को छूने का था। उन्होंने सपना देखा, साकार किया और एक ऐसी परवाज़ भरी कि इतिहास में हमेशा के लिए अमर हो गई।

सरला ठकराल पहली भारतीय महिला हैं जिन्होंने हवाई जहाज़ चलाकर आसमान में परवाज़ भरी। उन्हें हवाई जहाज़ उड़ाने का लाइसेंस 1936 में मिला था और तब उनकी उम्र सिर्फ़ 21 साल थी और उनकी चार साल की एक बच्ची भी थी।

दरअसल सरला के पति पी.डी. शर्मा न सिर्फ़ ख़ुद भी पायलट थे बल्कि उनके घर में नो पायलेट थे। सरला की शादी 16 साल की उम्र में हो गई थी और उनके पति ने ही उनको पायलट बनने के लिए प्रेरित किया था।

सरला पहली भारतीय महिला थी जिन्हें एयरमेल पायलट का लाइसेंस मिला। यही नहीं 1000 घंटे की उड़ान पूरी करने के बाद A लाइसेंस प्राप्त करने वाली भी वह पहली भारतीय महिला थी। वह कराची और लाहोर के बीच उड़ान भरती थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत