1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. करतारपुर गलियारे पर चर्चा की तारीख फाइनल, 14 मार्च को अटारी-बाघा बॉर्डर पर होगी भारत-पाकिस्तान के बीच बैठक

करतारपुर गलियारे पर चर्चा की तारीख फाइनल, 14 मार्च को अटारी-बाघा बॉर्डर पर होगी भारत-पाकिस्तान के बीच बैठक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 06, 2019 05:52 pm IST,  Updated : Mar 06, 2019 06:54 pm IST

भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से जारी की गई जानकारी में बताया गया है कि दोनों देशों के बीच बाघा-अटारी बॉर्डर (भारत की ओर) पर 14 मार्च को मीटिंग होगी, जिसमें करतारपुर गलियारे को लेकर चर्चा की जाएगी।

First meeting b/w India & Pak to finalize modalities for...- India TV Hindi
First meeting b/w India & Pak to finalize modalities for Kartarpur Corridor would be held at Attari-Wagah

 

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर साहिब कारिडोर पर चर्चा करने और उसके तौर तरीके को अंतिम रूप देने के लिए 14 मार्च को पहली बैठक अटारी-वाघा बॉर्डर (भारत की ओर) पर होगी। विदेश मंत्रालय के बयान में कहा गया है कि गुरू नानक देवजी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर और लोगों की पवित्र गुरूद्वारा करतारपुर साहिब तक जाना सुगम बनाने की बहुप्रतिक्षित मांग को पूरा करने के मकसद से कारतारपुर साहिब कारिडोर को शुरू करने के सरकार के निर्णय के अनुरूप भारत और पाकिस्तान के बीच पहली बैठक आयोजित होगी।

 
इसमें कहा गया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच करतारपुर कारिडोर पर चर्चा करने और उसके तौर तरीके को अंतिम रूप देने के लिये 14 मार्च को पहली बैठक अटारी-वाघा बॉर्डर (भारत की ओर) पर होगी। मंत्रालय ने कहा कि भारत ने प्रस्ताव किया है कि इस बैठक से इतर उसी दिन कारिडोर के संरेखण के विषय पर तकनीकी स्तर पर की चर्चा हो। 

गौरतलब है कि यह घटनाक्रम ऐसे समय हुआ, जब पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारतीय वायु सेना की पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों पर हमले और उसके बाद पाकिस्तान के भारतीय वायु क्षेत्र के उल्लंघन से दोनों देशों के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस घटनाक्रम के बाद पाकिस्तान ने आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद सहित अन्य प्रतिबंधित आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है। 

करतारपुर कॉरिडोर बनने के बाद श्रद्धालु खुद गुरुदासपुर जिले से करतारपुर साहिब जाकर दर्शन कर सकेंगे। सिखों के प्रथम गुरु गुरुनानक देव ने करतारपुर साहिब में अपने जीवन के 18 साल बिताए थे। हाल ही में भारत और पाकिस्तान ने करतारपुर साहिब कारिडोर बनाने का निर्णय किया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत