1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में सीमा पर 5 जवान शहीद, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकी ढेर

जम्मू कश्मीर में सीमा पर 5 जवान शहीद, घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकी ढेर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 06, 2020 08:33 am IST,  Updated : Apr 06, 2020 08:33 am IST

सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए जारी लंबे आपरेशन में अब तक सेना के 5 जवान शहीद हो चुके हैं।

jammu Kashmir- India TV Hindi
jammu Kashmir

जम्मू कश्मीर में एलओसी के करीब पिछले 48 घंटों से सेना का आपरेशन जारी है। सीमा पार से आतंकियों की घुसपैठ रोकने के लिए जारी इस लंबे आपरेशन में अब तक सेना के 5 जवान शहीद हो चुके हैं। वहीं ​अब तक घुसपैठ की कोशिश कर रहे 5 आतंकी भी ढेर किए जा चुके हैं। बता दें कि जम्मू कश्मीर में सीमा से सटे केरन सेक्टर में शनिवार से घुसपैठियों के खिलाफ सेना की कार्रवाई जारी है। 

सेना के मुताबिक खराब मौसम और पहाड़ों पर विषम परिस्थितियों के चलते घायलों को अस्पताल लाने में मुश्किल का समाना करना पड़ रहा है। जिसके चलते आतंकियों के साथ मुठभेड़ में घायल हुए दो और जवानों ने दम तोड़ दिया। इसके अलावा अन्य जवानों का सेना के अस्पताल में इलाज जारी है। कठिन परिस्थितियों के बावजूद सेना का आपरेशन फिलहाल जारी है। सेना अभी तक 5 आतंकियों को ढेर कर चुकी है। इस मुठभेड़ में और भी आतंकियों के मारे जाने की संभावना है। 

जम्मू कश्मीर में जारी हिमपात और पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के चलते घायल जवानों को लाने में मुश्किलें आ रही हैं। सेना के मुताबिक अभी आपरेशन जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत