चेन्नई: एक उपनगरीय ट्रेन के पायदान पर यात्रा कर रहे पांच यात्रियों की मंगलवार की सुबह एक कंक्रीट की दीवार से टकराने के बाद मौत हो गई। यह कंक्रीट की दीवार रेल पटरियों के बहुत पास थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। सेंट थॉमस माउंट स्टेशन पर हुए इस हादसे में सात अन्य लोग घायल हो गए। यह ट्रेन चेन्नई बीच से तिरुमालपुर जा रही थी।
Related Stories
केबल की समस्या की वजह से उपनगरीय ट्रेनों का आना-जाना कम हो गया था। इसलिए जो ट्रेन चल रही थीं, उनमें काफी भीड़ थी।
मरने वालों में से तीन की पहचान स्कूली छात्रों के रूप में हुई है जबकि दो कॉलेज के छात्र प्रवीण कुमार व शिव कुमार थे। घायलों को सरकारी रायपेट्टा अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस खंड के नियमित यात्रियों की मांग है कि इसी जगह पर बार-बार दुर्घटना की वजह से दीवार को गिरा दिया जाना चाहिए।