1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के घर चोरी, लाखों के हीरे-जवाहरात समेत 1.50 लाख कैश गायब

पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के घर चोरी, लाखों के हीरे-जवाहरात समेत 1.50 लाख कैश गायब

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jul 08, 2018 06:20 pm IST,  Updated : Jul 08, 2018 06:20 pm IST

इस चोरी का पता चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को तब चला, जब उन्होंने देखा कि एक अलमारी खुली है और वहां नकदी और आभूषण गायब थे। वह शनिवार को ही घर लौटी थीं...

p chidambaram- India TV Hindi
p chidambaram

चेन्नई: पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदंबरम के घर से लगभग 250,000 रुपये की नकदी और आभूषण चोरी हो गए हैं। पुलिस के अनुसार, इस चोरी का पता चिदंबरम की पत्नी नलिनी चिदंबरम को तब चला, जब उन्होंने देखा कि एक अलमारी खुली है और वहां नकदी और आभूषण गायब थे। वह शनिवार को ही घर लौटी थीं।

करीब 150,000 रुपये की नकदी, 100,000 रुपये के आभूषण और कुछ रेशमी साड़ियां चोरी हो गई हैं।

पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई और सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। फुटेज में दो नौकरानियां घर के अंदर जाती दिख रही थीं।

पुलिस ने कहा कि चोरी 10 दिन पहले हुई होगी, जब चिदंबरम दंपति शहर में नहीं थे। चोरी में घरेलू नौकरानियों की संलिप्तता की पुष्टि होने पर चिदंबरम दंपति ने शिकायत वापस लेने का अनुरोध किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत