1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पश्चिम बंगाल: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 5 लोगों की मौत

पश्चिम बंगाल: नहर में गिरी यात्रियों से भरी बस, हादसे में 5 लोगों की मौत

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Oct 16, 2018 06:02 pm IST,  Updated : Oct 16, 2018 06:02 pm IST

कोलकाता जा रही एक बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए सुबह करीब नौ बजे गोजरमोड़ के निकट डाकतिया खल में गिर गई।

bus falls into canal in West Bengal's Hooghly- India TV Hindi
bus falls into canal in West Bengal's Hooghly

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के हरिपाल में मंगलवार को एक बस नहर में गिर गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस अधीक्षक सुकेश जैन ने बताया कि कोलकाता जा रही एक बस पुल की सीमेंट की रेलिंग से टकरा गई और रेलिंग तोड़ते हुए सुबह करीब नौ बजे गोजरमोड़ के निकट डाकतिया खल में गिर गई। उन्होंने बताया कि बस में सवार करीब 30 यात्रियों में से दो पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई।

जैन ने बताया, ‘‘दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और एक को छोड़कर 19 अन्य का हरिपाल के अस्पताल में इलाज चल रहा है। गंभीर रूप से घायल एक यात्री को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’

उन्होंने कहा कि घटना के सिलसिले में किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया गया है और पुलिस चालक की तलाश कर रही है। जैन ने कहा कि बस संवाहक का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘फोरेंसिक टीम बस की जांच के लिए घटनास्थल की तरफ जा रही है। यह यांत्रिक गड़बड़ी थी या यह चालक की गलती है, इसका अभी तक सत्यापन नहीं हो पाया है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत