1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिमाचल प्रदेश के चंबा में वाहन की चपेट में आने से पांच की मौत, 4 लोगों घायल

हिमाचल प्रदेश के चंबा में वाहन की चपेट में आने से पांच की मौत, 4 लोगों घायल

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jul 16, 2020 07:14 pm IST,  Updated : Jul 16, 2020 08:19 pm IST

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वाहन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हुए है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

Five people killed, 4 others injured after vehicle falls into gorge in Himachal Pradesh's Chamba dis- India TV Hindi
Five people killed, 4 others injured after vehicle falls into gorge in Himachal Pradesh's Chamba district Image Source : PTI/FILE

चंबा: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वाहन की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई और 4 अन्य घायल हुए है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश के शिमला में बृहस्पतिवार को एक दीवार ढह गई जिसके नीचे दबकर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि घटना बोइलोगंज पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में हुई।

शिमला के पुलिस अधीक्षक ओमपति जामवाल ने कहा, “बोइलोगंज पुलिस थानांतर्गत क्षेत्र में एक दीवार ढह गई और उसके नीचे सुन्नी तहसील के मांडोलघट गांव के रहने वाले प्यारे लाल शर्मा (48) जिंदा दब गए।” उन्होंने कहा कि इस दुर्घटना में बालेरी गांव के प्रेम लाल (58) घायल हो गए और आईजीएमसी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत