1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर: बडगाम में पांच आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

जम्मू-कश्मीर: बडगाम में पांच आतंकवादी गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 12, 2020 06:53 pm IST,  Updated : Feb 12, 2020 07:30 pm IST

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। सुरक्षाबलों को आतंकी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी मिले हैं।

Security personnel- India TV Hindi
Security personnel

श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बडगाम में एक आतंकी ठिकाने पर कार्रवाई करते हुए पांच आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को आतंकी ठिकाने से हथियार और गोला-बारूद भी मिला है। प्रारंभिक जांच में पाया गया कि यह गिरफ्तार किए गए पांचों आतंकियों का आतंकवादी संगठन IS से ताल्लुक था, जो आतंकवादियों को आश्रय, खाने-पीने और आने-जाने में सहायता देते थे।

इन पांचों आतंकियों की पहचान- शाहनवाज अहमद वानी, नासिर अहमद वानी, बिलाल अहमद खान, इरफान अहमद पठान और अली मोहम्मद भट के रूप में हुई है। इनमें से शाहनवाज, नासिर, बिलाल और इरफान, गुंडीपोरा बीरवाह के रहने वाले हैं जबकि अली मोहम्मद, रिहमा बीरवाह का रहने वाला है। पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत