1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, उत्तर भारत में कोहरे के कारण 18 रेलगाड़ियां रद्द

दिल्ली में सुबह कोहरा छाया, उत्तर भारत में कोहरे के कारण 18 रेलगाड़ियां रद्द

 Reported By: IANS
 Published : Dec 29, 2017 11:45 am IST,  Updated : Dec 29, 2017 11:45 am IST

राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही और कोहरा छाया रहा। भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं.

Delhi fog- India TV Hindi
Delhi fog

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार सुबह सर्द रही और कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम का सामान्य तापमान है। उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से 18 रेलगाड़ियां रद्द कर दी गईं, जबकि 35 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और पांच के समय में फेरबदल किया गया है।

सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में आद्र्रता का स्तर 100 फीसदी रहा जबकि ²श्यता 700 मीटर रही। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अधिकारी ने बताया, "सुबह हल्के से मध्यम कोहरे के अलावा दिन में भी हल्का कोहरा छाया रहेगा।" अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। वहीं, एक दिन पहले गुरुवार को अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत