1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. आडवाणी के पूर्व सहयोगी ने की कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ, बोले, राहुल बनेंगे अगले पीएम

आडवाणी के पूर्व सहयोगी ने की कांग्रेस अध्यक्ष की तारीफ, बोले, राहुल बनेंगे अगले पीएम

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 17, 2017 06:49 am IST,  Updated : Dec 17, 2017 06:49 am IST

भाजपा के दिग्गज नेत लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी ने कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत को राहुल जैसे नेता की जरुरत है और वह देश के अगले पीएम बनेंगे।

Rahul gandhi- India TV Hindi
Rahul gandhi Image Source : PTI

नई दिल्ली: भाजपा के दिग्गज नेत लालकृष्ण आडवाणी के पूर्व सहयोगी सुधींद्र कुलकर्णी ने कांग्रेस की कमान संभालने वाले राहुल गांधी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि भारत को राहुल जैसे नेता की जरुरत है और वह देश के अगले पीएम बनेंगे। कुलकर्णी ने यह बात ट्विटर पर उन्हें अध्यक्ष पद संभालने की बधाई पर कही।

कुलकर्णी ने ट्वीट किया कि 'आज मैं अधिक आश्वस्त हूं कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी देश के अगले प्रधानमंत्री बनेंगे और उन्हें बनना भी चाहिए। एक नए नेता का उदय हुआ है। भारत को ऐसे नेता की जरूरत है।'

उन्होंने राहुल गांधी की सराहना करते हुए उन्हें ‘वास्तव में गांधीवादी राजनीतिक विचार’ रखने वाला व्यक्ति बताया।

कुलकर्णी से दूसरे ट्वीट में सोनिया गांधी की तारीफ करते हुए उन्हें साहसी महिला बताया। उन्होंने कहा कि 'सोनिया गांधी साहसिक महिला हैं। उन्होंने 19 साल पहले भंवर में फंसी कांग्रेस को उबारने में कामयाबी हासिल की। आज का उनका भाषण भी लाखों दिलों को छूने वाला था।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत