भोपाल। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने सरल स्वभाव और सादगी के लिए पहचाने जाते हैं। उनका अनोखा अंदाज अकसर लोगों के बीच में चर्चा का विषय होता है। अब शिवराज सिंह चौहान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हुआ है। इस वीडियो में शिवराज ट्रेन यात्रियों के बीच खड़े होकर भजन गाते नजर आ रहे हैं।
Related Stories
दरअसल ये वीडियो सोमवार का है, शिवराज ट्रेन के जरिए विदशा से भोपाल लौट रहे थे। वीडियो मे शिवराज ट्रेन यात्रियों के बीच ‘मेरा आपकी दया से सब काम हो रहा है,करते हो तुम कन्हैया मेरा नाम हो रहा है।’ शिवराज को अपने बीच पाकर ट्रेन यात्री काफी उत्सुक हो गए और उनका ये मनमोहक अंदाज अपने मोबाइल कैमरों में कैद करने लगे।
कुछ ही दिनों पहले शिवराज सिंह चौहान का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। दरअसल शिवराज सिंह चौहान सड़क मार्ग के जरिए जैत जा रहे थे, तभी उन्होंने रास्ते में एक घायल युवक को देख अपना काफिला रुकवा लिया और घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।