1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज का पलटवार, कहा- पाकिस्तान जो चाहता है, वो बोलते हैं कांग्रेस नेता

दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज का पलटवार, कहा- पाकिस्तान जो चाहता है, वो बोलते हैं कांग्रेस नेता

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 01, 2019 11:30 am IST,  Updated : Sep 01, 2019 03:18 pm IST

भाजपा और बजरंग दल को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं।

Shivraj- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह के बयान पर शिवराज का पलटवार Image Source : SOCIAL MEDIA

भोपाल। भाजपा और बजरंग दल को लेकर दिग्विजय सिंह द्वारा दिए गए विवादित बयान पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि दिग्विजय सिंह सुर्खियों में बने रहने के लिए विवादित बयान देते हैं।

पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं कांग्रेस के नेता- शिवराज

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, “वह खबरों में बने रहने के लिए विवादित बयान देता है। वह और उनके नेता पाकिस्तान की भाषा बोलते हैं। पाकिस्तान ने राहुल गांधी को उद्धृत किया। जहां तक बीजेपी-आरएसएस का सवाल है, पूरी दुनिया, पूरा देश उनकी देशभक्ति जानता है।”

आपको बता दें कि शनिवार को दिग्विजय सिंह ने भिंड में कहा था कि बजरंग दल और भारतीय जनता पार्टी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।  उन्होंने ये भी का था कि पाकिस्तान से आईएसआई के लिए जासूसी मुसलमान कम कर रहे हैं गैर मुसलमान ज्यादा कर रहे हैं।

हालांकि दिग्विजय सिंह बाद में अपने बयान से पलट गए। उन्होंने ट्वीट कर कहा, "बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा ISI से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी क़ायम हूँ। चैनल वाले ये सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत