1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के पूर्व इनेलो प्रमुख अशोक अरोड़ा, दो विधायकों ने भी थामा ‘हाथ’

कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के पूर्व इनेलो प्रमुख अशोक अरोड़ा, दो विधायकों ने भी थामा ‘हाथ’

 Written By: IANS
 Published : Sep 15, 2019 11:38 pm IST,  Updated : Sep 15, 2019 11:38 pm IST

हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस को मजबूती मिली है।

कांग्रेस में शामिल...- India TV Hindi
कांग्रेस में शामिल हुए हरियाणा के पूर्व इनेलो प्रमुख अशोक अरोड़ा, दो विधायकों ने भी थामा ‘हाथ’ Image Source : PTI

नई दिल्ली: हरियाणा में विधानसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस को मजबूती मिली है। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की राज्य इकाई के पूर्व प्रमुख अशोक अरोड़ा दो पूर्व विधायकों प्रदीप चौधरी और सुभाष गोयल के साथ यहां रविवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। इनके अलावा, तीन बार के पूर्व सांसद और कलायत क्षेत्र से निर्दलीय विधायक जय प्रकाश भी कांग्रेस में शामिल हुए।

इन नेताओं का कांग्रेस में स्वागत करते हुए पार्टी महासचिव और हरियाणा प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि देश में ऐसे हालात बन गए हैं कि क्षेत्रीय पार्टियां खुद को हाशिये पर महसूस कर रही हैं। इन्होंने कांग्रेस में शामिल होने का फैसला इसलिए लिया, क्योंकि सिर्फ यही पार्टी राज्य और देश में भारतीय जनता पार्टी को चुनौती दे सकती है।

उन्होंने कहा, "कांग्रेस आजादी की लड़ाई के समय से ही ऐसी ताकतों से लड़ती रही है।" इस मौके पर पार्टी राज्य प्रमुख कुमारी शैलजा ने कहा कि ये इसलिए कांग्रेस में शामिल हुए हैं, क्योंकि इन्हें पार्टी और इसके नेतृत्व पर भरोसा है। वहीं, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि इनके आने से राज्य में कांग्रेस मजबूत होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत