1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. यौन उत्पीड़न मामला: पूर्व IPS अधिकारी पीएस नटराजन बरी

यौन उत्पीड़न मामला: पूर्व IPS अधिकारी पीएस नटराजन बरी

 Reported By: Bhasha
 Published : Dec 24, 2017 06:57 am IST,  Updated : Dec 24, 2017 06:57 am IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने आज झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी पी एस नटराजन को एक आदिवासी महिला के यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया।

Court- India TV Hindi
Court

रांची: केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत ने आज झारखंड कैडर के भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी पी एस नटराजन को एक आदिवासी महिला के यौन उत्पीड़न के आरोपों से बरी कर दिया।

रांची स्थित शिवपाल सिंह की विशेष सीबीआई अदालत ने आज प्रदेश के पूर्व वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी एस नटराजन को अगस्त, 2005 के महिला के यौन उत्पीड़न के मामले में बाइज्जत बरी कर दिया।

नटराजन पर सुषमा बड़ाई नामक एक आदिवासी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर पहले मामले की जांच करवायी और फिर प्रथम दृष्ट्या उनके दोषी पाये जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था।

ये था मामला
नटराजन पर सुषमा बड़ाईक नामक एक आदिवासी महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था जिसके आधार पर राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर पहले मामले की जांच करवाई और फिर प्रथम दृष्ट्या उनके दोषी पाए जाने पर उन्हें सेवा से बर्खास्त कर दिया था। 12 वर्षों तक चले इस मामले में 71 गवाहों ने अपना बयान दर्ज कराया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत