1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की बढ़ी मुश्किलें, एक्सिस बैंक एकाउंट मामले में नोटिस जारी

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की बढ़ी मुश्किलें, एक्सिस बैंक एकाउंट मामले में नोटिस जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 05, 2020 06:38 pm IST,  Updated : Mar 05, 2020 06:38 pm IST

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्सिस बैंक एकाउंट मामले में हाईकोर्ट ने फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महासंचालक को नोटिस भेजकर 8 हफ्तों में जवाब मांगा है।

महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की बढ़ी मुश्किलें, एक्सिस बैंक एकाउंट मामले में नोटिस जारी- India TV Hindi
महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की बढ़ी मुश्किलें, एक्सिस बैंक एकाउंट मामले में नोटिस जारी

मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्सिस बैंक एकाउंट मामले में हाईकोर्ट ने फडणवीस, महाराष्ट्र के मुख्य सचिव, गृह सचिव और पुलिस महासंचालक को नोटिस भेजकर 8 हफ्तों में जवाब मांगा है। मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ में याचिकाकर्ता मोहनीश जबलपुरे ने याचिका की थी कि देवेंद्र फडणवीस ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए एक्सिस बैंक को फायदा पहुंचाया है।

याचिका में कहा गया है कि फडणवीस ने अपनी पत्नी अम्रुता फडणवीस जो एक्सिस बैंक में उच्च पद पर कार्यरत हैं, उनको फायदा पहुंचाते हुए कई विभागों को नोटिस जारी कर सारे खातों को एक्सेसिस बैंक में ट्रांसफर करने की चिट्ठी जारी की थी। इस याचिका पर आज मुंबई हाईकोर्ट की नागपुर खंडपीठ ने सुनवाई की और देवेंद्र फडणवीस समेत अन्य लोगों को नोटिस जारी किया। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत