1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पूर्व विधायक खाली करें सरकारी आवास, अन्यथा कट सकता है बिजली-पानी कनेक्शन: ओडिशा स्पीकर

पूर्व विधायक खाली करें सरकारी आवास, अन्यथा कट सकता है बिजली-पानी कनेक्शन: ओडिशा स्पीकर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 16, 2019 06:05 pm IST,  Updated : Sep 16, 2019 06:06 pm IST

ओड़िशा विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रा ने सोमवार को पूर्व विधायकों से कहा कि वे फौरन ही सरकारी आवास खाली कर दें, अन्यथा सरकार उनमें बिजली और पानी का कनेक्शन काटने के लिए मजबूर हो सकती है।

Orrisa- India TV Hindi
पूर्व विधायक खाली करें सरकारी आवास, अन्यथा कट सकता है बिजली-पानी कनेक्शन: ओडिशा स्पीकर Image Source : FILE

भुवनेश्वर। ओड़िशा विधानसभा अध्यक्ष एसएन पात्रा ने सोमवार को पूर्व विधायकों से कहा कि वे फौरन ही सरकारी आवास खाली कर दें, अन्यथा सरकार उनमें बिजली और पानी का कनेक्शन काटने के लिए मजबूर हो सकती है। दरअसल, पात्रा को बताया गया था कि करीब 24-25 पूर्व विधायकों ने सामान्य प्रशासन विभाग और विधानसभा की कई नोटिसों के बावजूद सरकारी अवास खाली नहीं किये हैं। इसके बाद पात्रा ने यह कहा।

विधानसभा अध्यक्ष(स्पीकर) ने कहा, ‘‘पूर्व विधायकों से तत्काल सरकारी आवास खाली करने का अनुरोध किया जाता है, ताकि नवनिर्वाचित सदस्यों को राज्य की राजधानी में आवास दिया जा सके।’’ उन्होंने कहा कि जो पूर्व विधायक कई नोटिसों के बाद भी सरकारी आवास नहीं खाली करेंगे, उन्हें अपने आवासीय परिसरों में बिजली और पानी से वंचित होना पड़ सकता है। उन्होंने कहा, ‘‘ सरकार इन आवासों में बिजली और पानी का कनेक्शन काटने के लिए मजबूर हो सकती है।’’

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत