1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सरकार कहती है लागू होगी OROP, पूर्व सैनिक कहते है लौटाएंगे पदक

सरकार कहती है लागू होगी OROP, पूर्व सैनिक कहते है लौटाएंगे पदक

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 06, 2015 09:18 pm IST,  Updated : Nov 06, 2015 09:18 pm IST

नई दिल्ली: रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज जहां वन रैंक वन पैंशन (OROP) योजना को दीपावली से पहले लागू करने के संकेत दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ वन रैंक वन पेंशन योजना की औपचारिक अधिसूचना

सरकार कहती है लागू...- India TV Hindi
सरकार कहती है लागू होगी OROP, पूर्व सैनिक कहते है लौटाएंगे पदक

नई दिल्ली: रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने आज जहां वन रैंक वन पैंशन (OROP) योजना को दीपावली से पहले लागू करने के संकेत दिए हैं। वहीं, दूसरी तरफ वन रैंक वन पेंशन योजना की औपचारिक अधिसूचना में देरी से खिन्न धरना प्रदर्शन कर रहे पूर्व सैनिकों ने आज घोषणा की कि वे अगले हफ्ते अपने पदक लौटा देंगे।

इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के महासचिव ग्रुप कैप्टन (सेवानिवृत) वी के गांधी ने कहा, ‘सरकार ने बिहार चुनाव के कारण लागू आदर्श आचार संहिता के चलते ओरआरओपी की अधिसूचना को टाल दिया था। हमें डर है कि अधिसूचना में हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा। जिसे लेकर हम जंतर-मंतर और देश भर में पिछले 145 दिनों से विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।’

उन्होंने कहा कि पूर्व सैन्यकर्मी अगले सप्ताह से अपना विरोध प्रदर्शन और बढ़ा देंगे। गांधी ने कहा कि योजना के अनुसार पूर्व सैन्यकर्मी 9 और 10 नवंबर को अपने पदक जिलाधिकारियों को लौटा देंगे। अगर वे पदक नहीं लेंगे तो इसे उनके कार्यालयों में छोड़ दिया जाएगा जिसे बाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी या राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को भेजा जा सकता है।

इंडियन एक्स सर्विसमैन मूवमेंट के अध्यक्ष मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) सतबीर सिंह ने कहा, ‘’सरकार के लिए नियमों को बदलने का समय गुजर गया है। सरकार द्वारा अगले हफ्ते औपचारिक अधिसूचना तब जारी किए जाने की संभावना है जब 12 नवंबर को आदर्श आचार संहिता खत्म हो जाएगी।’

विलंब पर सवाल उठाते हुए गांधी ने कहा कि आचार संहिता केवल नई योजनाओं पर ही लागू होती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत