बीजापुर। छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले नक्सली फिर सक्रिय हो गए हैं। शनिवार को नक्सलियों ने केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक दल पर घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए और दो जवान घायल हैं। अभी विस्तृत सूचना का इंतजार है।
Related Stories
यह घटना बीजापुर से बासागुडा तररेम मार्ग पर आवापल्ली और मुरदोंडा के बीच हुई है। बताया जा रहा है कि सीआरपीएफ की 168वीं बटालियन के जवान रास्ता खोलने के लिए इस जगह पहुंचे थे। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि बीजापुर जिले में नक्सलियों ने बारुदीसुरंग रोधी वाहन में विस्फोट किया, जिससे जवानों को संभलने का मौका नहीं मिला।