1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात, साहिबाबाद में एक घर से मिली चार लाशें

गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली वारदात, साहिबाबाद में एक घर से मिली चार लाशें

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 28, 2020 12:07 pm IST,  Updated : Feb 28, 2020 12:07 pm IST

गाजियाबाद के साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके में आज एक घर से 4 लाशें मिलने से सनसनी मच गई।

Ghaziabad- India TV Hindi
Ghaziabad Image Source : PTI

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में शुक्रवार को दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है। गाजियाबाद के  साहिबाबाद थाना क्षेत्र के अर्थला इलाके में आज एक घर से 4 लाशें मिलने से सनसनी मच गई। इनमें महिला पुरुष सहित दो बच्चों की लाशें शामिल हैं। पुलिस ने लाशें कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

पुलिस के मुताबिक अर्थला क्षेत्र में एक घर से संदिग्ध हालात में चार श​व मिले हैं। ये शव पति पत्नी और 2 बच्चों के हैं। आशंका जताई जा रही है कि पति के द्वारा पहले पत्नी और बच्चों की हत्या की गई। इसके बाद उस व्यक्ति ने खुद आत्महत्या कर ली। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत