1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मिशन गगनयान के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में फिर शुरू हुआ प्रशिक्षण

मिशन गगनयान के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में फिर शुरू हुआ प्रशिक्षण

 Written By: Bhasha
 Published : May 23, 2020 05:05 pm IST,  Updated : May 23, 2020 05:05 pm IST

भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है।

मिशन गगनयान के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में फिर शुरू हुआ प्रशिक्षण- India TV Hindi
मिशन गगनयान के लिए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का रूस में फिर शुरू हुआ प्रशिक्षण Image Source : AP/FILE

बेंगलुरु: भारत के पहले मानवयुक्त अंतरिक्ष अभियान गगनयान के लिए चुने गए चार भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों ने रूस में फिर से प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। कोविड-19 महामारी के कारण उनका प्रशिक्षण रोक दिया गया था।

रूसी अंतरिक्ष निगम, रॉस्कॉस्मोस ने एक बयान में कहा, ‘‘गागरिन रिसर्च एंड टेस्ट कॉस्मोनॉट ट्रेनिंग सेंटर (जीसीटीसी) ने 12 मई को ग्लाव्कॉस्मोस, जेएससी (सरकारी अंतरिम निगम रॉस्कॉस्मोस का हिस्सा) और भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के मानव अंतरिक्ष यान केंद्र के बीच हुए अनुबंध के तहत भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों का प्रशिक्षण फिर से शुरु किया है।’’

सभी चारों भारतीय अंतरिक्ष यात्री स्वस्थ हैं। बयान में आगे कहा गया, ‘‘जीसीटीसी में महामारी से बचाव के लिए सभी नियमों का पालन किया जा रहा है। सभी जीसीटीसी सुविधाओं पर स्वच्छता के सभी प्रबंध किए गए हैं। सामाजिक दूरी के दिशानिर्देशो को लागू किया गया है और अनधिकृत व्यक्तियों का आना-जाना प्रतिबंधित है। साथ ही सभी कर्मचारियों और अंतरिक्ष यात्रियों को मास्क और दस्ताने पहनना अनिवार्य किया गया है।”      

रॉस्कोसमोस ने ट्विटर पर भारतीय ध्वज लेकर स्पेससूट पहने हुए भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों की एक तस्वीर भी साझा की।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत