1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए चारों वरिष्ठ न्यायाधीश, काम किया शुरू

अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए चारों वरिष्ठ न्यायाधीश, काम किया शुरू

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jan 15, 2018 12:01 pm IST,  Updated : Jan 15, 2018 12:01 pm IST

हाल में अभूतपूर्व संवाददाता सम्मेलन कर मामलों के बंटवारे का मुद्दा उठाने वाले उच्चतम न्यायालय के चारों वरिष्ठ न्यायाधीश आज अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए और अपना नियमित कार्य शुरू किया।

 Four senior judges involved in the court proceedings...- India TV Hindi
Four senior judges involved in the court proceedings started work

नयी दिल्ली: हाल में अभूतपूर्व संवाददाता सम्मेलन कर मामलों के बंटवारे का मुद्दा उठाने वाले उच्चतम न्यायालय के चारों वरिष्ठ न्यायाधीश आज अदालत की कार्यवाही में शामिल हुए और अपना नियमित कार्य शुरू किया।

न्यायमूर्ति जे चेलामेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कुरियन जोसेफ ने 12 जनवरी को संवाददाता सम्मेलन के बाद शीर्ष अदालत में सप्ताह के पहले दिन अपना अपना नियमित कामकाज शुरू किया।

पत्रकारों के साथ बातचीत में इन न्यायाधीशों ने शीर्ष अदालत में मामलों के बंटवारे समेत कुछ मुद्दों को उठाया था और कहा था कि ऐसे कुछ मुद्दे हैं जो देश की सबसे बड़ी अदालत को प्रभावित कर रहे हैं। कल भारत के प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सात सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल एवं सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विकास सिंह से मुलाकात की थी और उन्हें आश्वस्त किया था कि इस संकट का जल्द समाधान निकाला जायेगा तथा सौहार्द्र कायम होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत