1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चारा घोटाला: दुमका कोषागार गबन केस में आज सुना सकता है कोर्ट लालू प्रसाद यादव पर अपना फैसला

चारा घोटाला: दुमका कोषागार गबन केस में आज सुना सकता है कोर्ट लालू प्रसाद यादव पर अपना फैसला

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 17, 2018 09:29 am IST,  Updated : Mar 17, 2018 09:34 am IST

लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले के तीन मामलों में पहले से ही सजा पाने के बाद बिरसा मुंडा जेल में बंद हैं

बिहार के पूर्व...- India TV Hindi
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव।

रांची: चारा घोटाले के दुमका कोषागार गबन मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने आज अपना फैसला सुना सकती है। पहले से ही चारा घोटाले के तीन मामलों में सजा पाने के बाद बिरसा मुंडा जेल में बंद राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा समेत 31 लोग आरोपी हैं। पहले ये फैसला 15 मार्च को ही आना था लेकिन फैसले से ठीक पहले लालू प्रसाद यादव ने कोर्ट में एक याचिका लगा दी थी जिसमें  उन्होंने अपने वकील के माध्यम से पूछा था कि अगर इतना बड़ा घोटाला बिहार में हुआ तो उस दौरान 1991 से 1995 के बीच बिहार के महालेखाकार कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गयी? साथ ही लालू ने इस मामले में बिहार के तत्कालीन महालेखा परीक्षक, उपमहालेखा परीक्षक तथा महालेखाकार कार्यालय के निदेशक पर भी संलिप्तता का मुकदमा चलाने की मांग की थी। लालू यादव ने यह याचिका बुधवार को ही दाखिल की थी जिसे संशोधित कर गुरूवार को एक बार फिर अदालत में पेश किया गया। इस पर बहस के बाद अदालत ने अपने फैसले के लिए आगे की तिथि निर्धारित की थी। 

क्या है पूरा मामला

ये केस दुमका कोषागार से जुड़ा हुआ है जिसमें दिसंबर 1995 से जनवरी 1996 के बीच कोषागार से 13.13 करोड़ रुपये फर्जी तरीके से निकाले गए थे। इस मामले में राजद प्रमुख के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर जगन्नाथ मिश्रा भी आरोपी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत